पीडब्ल्यूडी अभियंता के शव पर चोटों के 32 निशान पाए गए
लखनऊ, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के दिवंगत अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता की काफी निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। यह जानकर किसी का भी दिल पसीज उठेगा और आंखें भर आएंगी कि उन्हें न सिर्फ तड़पा-तड़पा कर मारा गया बल्कि बिजली के झटके भी दिए गए।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गुप्ता के शव पर 32 चोटों के निशान पाए गए हैं। नाम न बताने की शर्त पर पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम के एक डॉक्टर ने बताया कि मनोज गुप्ता को बुरी तरह पीटा गया था। उनका एक हाथ तोड़ दिया गया था और सिर के बाल उखाड़ लिए गए थे। इसके अलावा उन्हें बिजली का करंट भी दिया गया था।
इस बीच, मनोज गुप्ता के शव को लखीमपुर खीरी स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि औरैया में बुधवार को मनोज गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के स्थानीय विधायक शेखर तिवारी पर गुप्ता की हत्या करवाने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications