भुट्टो की हत्या के 'खुलासे' का प्रसारण नहीं कर सका जियो टीवी
गोली और बम से हुए हमले में भुट्टो की मौत हो गई थी। इसके लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया गया था।
समाचार चैनल शाम 6.05 बजे 'जियो इंवेस्टिगेट्स' नामक कार्यक्रम को टेलीकास्ट नहीं कर पाया। इस कार्यक्रम में 27 दिसंबर 2008 को हुई भुट्टो की हत्या से जुड़े रहस्यमय परिस्थितियों के बारे में विशेषज्ञों और विश्लेषकों की राय को दिखाया जाना था।
इस बारे में प्रतिक्रिया देने के लिए न तो जियो टीवी का अधिकारी उपलब्ध था न ही उसकी वेबसाइट पर कोई प्रतिक्रिया है कि क्यों यह कार्यक्रम टेलीकास्ट नहीं हो पाया।
बुधवार सुबह समाचार पत्र 'द न्यूज' ने कहा था कि उस घटना के जुड़े कुछ छुपे हुए तथ्यों के बारे में सनसनीखेज खुलासे को दर्शक जरूर देख सकेंगे। यह समाचार पत्र और जियो टीवी एक ही समूह के हिस्से हैं।
देश की दो बार प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो का व्यक्तित्व करिश्माई राजनेता का था। यहां तक कि उनके घोर विरोधी नेता भी मानते हैं कि उनका व्यक्तित्व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications