विस चुनाव : जम्मू-कश्मीर में तनाव और ठंड के बीच मतदान जारी (लीड-1)

इस चरण में श्रीनगर की आठ और जम्मू क्षेत्र की 13 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

श्रीनगर में अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस की संयुक्त समन्वय समिति द्वारा चुनाव बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन के आह्वान के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुराने शहर इलाके में सड़के सूनी हैं और बहुत कम लोग बाहर निकलते देखे जा रहे हैं।

श्रीनगर में एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"

एक मतदान अधिकारी ने बताया कि शहर में धीरे-धीरे मतदान की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।

अंतिम चरण में श्रीनगर जिले के ईदगाह, बटमालू, अमीरा कदल, हब्बा कदल, जैदीबल, सोनावार, हजरतबल और खानयार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

सातवें और अंतिम चरण में कुल 393 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+