लिंकन की बाइबल से शपथ लेंगे ओबामा

वाशिंगटन, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। बराक ओबामा अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में उसी बाइबल से शपथ लेंगे, जिससे अब्राहम लिंकन ने पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण समिति ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है।

इस बाइबल से लिंकन ने वर्ष 1861 में पहली बार राष्ट्रपति बनने पर शपथ ली थी। उसके बाद ओबामा पहले राष्ट्रपति होंगे जो इस बाइबल से शपथ लेंगे। बाइबल इस समय कांग्रेस पुस्तकालय के संग्रह में है।

शपथ ग्रहण समिति कार्यकारी निदेशक इम्मेट वेलीवियु ने कहा कि कांग्रेस पुस्तकालय द्वारा शपथ ग्रहण के लिए लिंकन की बाइबल उपलब्ध कराने से ओबामा बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

यद्यपि शपथ ग्रहण में बाइबल का उपयोग करने की संवैधानिक बाध्यता नहीं है। फिर भी राष्ट्रपति परंपरागत रूप से शपथ ग्रहण के लिए बाइबल का उपयोग करते हैं।

इस ऐतिहासिक बाइबल को सर्वोच्च न्यायालय के क्लर्क विलियम थामस कैरोल ने लिंकन के शपथ ग्रहण के लिए चार मार्च 1861 को खरीदा था।

उल्लेखनीय है कि लिंकन भी इलिनॉय प्रांत के ही थे, जहां से ओबामा सीनेटर थे। लिंकन अमेरिकी लोकतंत्र के सामने पैदा हुए सबसे बड़े संकट के दौर में राष्ट्रपति बने थे। गुलामी प्रथा खत्म करने के उनके निर्णय के खिलाफ गृहयुद्ध हुआ था। वर्ष 1865 में लिंकन की हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+