वायुसेना कर रही सटीक बमबारी का अभ्यास
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों पर सटीक बमबारी के विकल्प खुले होने के बीच वायु सेना के सूत्रों ने बताया कि लड़ाकू जेट विमान राजस्थान और अन्य फायरिंग रेंजों में सटीक हमले का अभ्यास कर रहे हैं।
वायु सेना के एक सूत्र ने कहा, "पोकरण, जामनगर, जोधपुर, ग्वालियर और हलवाड़ा में सटीक हमले का अभ्यास जारी है।"
हालांकि वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर महेश उपसानी ने कहा कि यह नियमित अभ्यास है। ऐसे अभ्यास नियमित रूप से किए जाते हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि अग्रणी हवाई अड्डों पर किसी लड़ाकू विमान की तैनाती नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा होने के कारण भारत को अग्रणी हवाई अड्डों पर लड़ाकू विमानों को तैनात करने की जरूरत नहीं है। भारतीय लड़ाकू विमान हवा में कहीं भी ईंधन भर सकते हैं और अपने मिशन पर लौट सकते हैं। पाकिस्तान के पास हवा में ईंधन भरने की क्षमता नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications