तालिबानियों ने अपहृत भारतीय की रिहाई के लिए मांगी 1.5 करोड़ की फिरौती
साइमन का दो महीने पहले अफगानिस्तान में अपहरण कर लिया गया था।
35 वर्षीय वासंती ने आईएएनएस को बताया, "एक तरफ मैं अपने दो बेटों (9 वर्ष व 6 वर्ष) के साथ भूखे मर रही हूं, दूसरी ओर मेरे पास यह सूचना आ रही है कि तालिबानी मेरे पति की रिहाई के बदले 1.5 करोड़ की फिरौती मांग रहे हैं। हमें बताया गया है कि यह राशि न दे पाने की स्थिति में उनकी हत्या कर दी जाएगी।"
वासंती ने कहा, "मेरे पति को उनके बड़े भाई पी.जी. सुब्रमण्यम इस वर्ष के जनवरी महीने में अफगानिस्तान लेकर गए थे। वहां उन्हें बावर्ची के रूप में इतालवी सैनिकों के लिए खाना पकाने का काम करना था। शायद उन्हें उस इस्लामी देश में एक ईसाई होने के कारण ही अपहृत कर लिया गया।"
वासंती ने बताया, "साइमन की रिहाई के लिए न तो नौकरी देने वाली इतालवी संस्था गंभीरता से कुछ कर रही है और न वहां उपस्थित भारतीय दूतावास ही ठीक से कुछ कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications