'दिल्ली : भारत का अतीत, वर्तमान व भविष्य'
शीला मिरांडा हाउस में थीं और युवक विनोद दीक्षित सेंट स्टीफेन्स में। राजधानी दिल्ली पर लिखी अपनी एक किताब 'दिल्ली : इंडिया इन वन सिटी' में दीक्षित लिखती हैं, "हम अपनी परास्नातक की पढ़ाई के दिनों में बिल्कुल करीब आ गए। हमने दिल्ली में शादी की और उसके बाद हम उत्तरप्रदेश चले गए। वहां विनोद यूपी कैडर के अधिकारी थे। उसके बाद दिल्ली में नियुक्ति हुई तो हम यहां आ गए।"
पुस्तक का विमोचन मंगलवार की शाम होटल अशोक में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर खासतौर से उपस्थित थीं।
पुस्तक को प्रकाशित किया है द एकेडेमिक फाउंडेशन ने। किताब की कीमत 3,750 रुपए है। इस महंगी किताब में राजधानी की वह खुशबू भरी हुई है, जो प्राचीन राजधानी के रूप में महाभारत से लेकर आधुनिक साहित्य तक में उल्लिखित है।
दीक्षित के अनुसार दिल्ली भारत के अतीत, वर्तमान व भविष्य को प्रस्तुत करती है।
दीक्षित ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली देश का आधुनिक हृदय है और लगातार बना रहेगा। यह एक खुश रहने वाला व घटनाओं से भरा शहर है और हम इसी याद के साथ जीना पसंद करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications