मुंबई हमले के पीड़ितों को महारानी एलिजाबेथ देंगी श्रद्धांजलि
लंदन, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में क्रिसमस के मौके पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करेंगी।
क्रिसमस के मौके पर उनका 10 मिनट का संदेश गुरुवार को प्रसारित किया जाएगा। बुधवार को बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महारानी अपने संदेश में मुंबई हमले समेत अन्य आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगी।
गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
बयान में कहा गया कि महारानी आतंकवाद के अलावा दुनिया भर में चल रही आर्थिक मंदी पर भी अपने विचार प्रकट करेंगी। उल्लेखनीय है कि मंदी की मार खुद उन पर भी पड़ी है।
महारानी का संदेश गुरुवार को ग्रीनविच समयानुसार तीन बजे प्रसारित किया जाएगा। उनका संदेश 'रॉयल चैनल' और 'यू ट्यूब' पर उपलब्ध होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications