चुनाव रैली के दौरान मेरी हत्या की कोशिश हुई : खालिदा
मंगलवार को एक रैली स्थल से तीन किलोमीटर दूर दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए और एक बम बरामद किया गया। खालिदा ने महज दो घंटे पहले ही वहां एक रैली को संबोधित किया था।
बुधवार को मीडिया की खबरों में कहा गया कि मामले की जांच कर रहे दो अधिकारियों ने इस घटना का संबंध रैली से जोड़ने से इंकार किया है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार खालिदा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, "वे लोग मेरी हत्या की कोशिश कर रहे हैं। मैंने अपनी बैठक के दौरान ग्रेनेड दागने और गोलीबारी की आवाजे सुनीं। ये सब कुछ चुनाव में बाधा डालने और मेरी हत्या करने के लिए किया गया।" वे मंगलवार को कोमिला के देवीद्वार में अपने गठबंधन की रैली के दौरान हुए विस्फोट और गोलीबारी की घटना का हवाला दे रही थीं। इस घटना के विरोध में खालिदा की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश में 29 दिसम्बर को होने वाले चुनावों के मद्देनजर खालिदा और उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सुरक्षा बढ़ाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications