राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देश को क्रिसमस की बधाई दी

अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति पाटिल ने कहा, "आइए हम सभी ईसा मसीह की शिक्षाओं को फिर से याद करें और स्वयं को उनके प्रेम और दया के सार्वभौम संदेश को फैलाने के लिए समर्पित करने का संकल्प लें।"

पाटिल ने कहा कि हम समाज के कमजोर तबके के लोगों के भी इस उत्सव में शामिल होने को सुनिश्चित करें, जो क्रिसमस की वास्तविक भावना है।

उपराष्ट्रपति अंसारी ने कहा कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म और उनकी शिक्षाओं का उत्सव है। यह हमें उनकी आध्यात्मिक ज्योति और शिक्षाओं की याद दिलाता है, जो शांति और सद्भावपूर्ण विश्व की कल्पना को साकार करने में मदद कर सकता है।

उन्होंने इस पवित्र त्योहार पर सभी के लिए शांति, समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार साझेदारी की भावना बढ़ाने और प्रभु ईसा मसीह के जीवन और उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का अवसर है।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "ईसा मसीह के जन्मदिन का उत्सव आशा तथा खुशी का मौका है। यह साझेदारी तथा भाईचारे की भावना को बढ़ाने का एक अवसर है।"

उन्होंने कहा कि इस मौके पर हमें ईसा मसीह की मानवता के कल्याण की शिक्षाओं को आत्मसात करने के लिए खुद को फिर समर्पित करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों और वंचितों के उत्थान के लिए काम करने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+