विस चुनाव: श्रीनगर में मतदान के प्रति उदासीनता, जम्मू उत्साह (लीड-3)

श्रीनगर जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए तथा जम्मू और सांबा जिलों की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस की संयुक्त समिति के चुनाव बहिष्कार के आह्वान के कारण श्रीनगर में तनाव दिखाई दे रहा है। वहां कुछ छिटपुट विरोध प्रदर्शनों की भी खबर है। श्रीनगर खासकर पुराने शहर में सड़कें खाली हैं और बहुत कम वाहन चल रहे हैं।

अधिकारियों ने श्रीनगर जिले में चुनाव कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के अतिरिक्त सभी वाहनों का परिचालन रोक दिया है।

हजरतबल और सोनावार विधानसभा क्षेत्र में पहले दो घंटों के दौरान महज तीन फीसदी मत पड़े। यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुकअब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं।

जैदीबल और ईदगाह विधानसभा क्षेत्रों में पहले दो घंटे के दौरान एक फीसदी, बटमालू में दो फीसदी, खानयार में 4.5 फीसदी, हब्बा कदल में 2.5 फीसदी और अमीरा कदल में 3.5 फीसदी मत पड़े।

उधर, जम्मू के रणबीर सिंहपुरा, सांबा, सुचेतगढ़ और अखनूर सेक्टरों की पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए बाहर निकले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+