पाकिस्तान में सजी है फिदायीन हमलावरों की मंडी
मंगलवार को लाहौर पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेशनल असेंबली सदस्य राशिद अकबर निवानी के आवास पर छह अगस्त को हुए आत्मघाती हमले के संबंध में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार निवानी दो दोस्तों के बीच पैसे के लेने देन के एक विवाद में केवल ईमानदार मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे।
पुलिस के हवाले से डान अखबार ने बुधवार को खबर दी है कि एक व्यक्ति वकास हुसैन ने पैसे से संबंधित विवाद के कारण एजाज हुसैन की हत्या के लिए दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना कस्बे से एक आत्मघाती हमलावर को खरीदा।
उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत के टांक के निवासी जान मुहम्मद वजीर ने 12 लाख रुपये में आरिफ नामक बम विशेषज्ञ और एक आत्मघाती हमलावर को हमले के एक दिन पहले वकास को सौंपा था। हमलावर ने सांसद के आवास पर खुद को उड़ाकर एजाज और निवानी सहित 24 अन्य लोगों को मार डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications