चंद्रयान द्वितीय का डिजायन तैयार

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। चंद्रयान द्वितीय का डिजायन तैयार हो गया है और उसे 2012 तक छोड़ा जाएगा। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख ने बुधवार को दी।

इसरो प्रमुख जी. माधवन नायर ने चंद्रयान प्रथम की टीम के सम्मान में सीआईआई द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "चंद्रयान द्वितीय का डिजायन बनकर तैयार हो चुका है और हमें उम्मीद है कि इसे 2012 तक छोड़ा जा सकेगा।"

चंद्रयान द्वितीय योजना के तहत चांद की सतह पर एक छोटा उपकरण उतारकर वहां से नूमने एकत्र करने के बाद उनका विश्लेषण किया जाएगा।

यूरोपीय उपग्रह ऑपरेटर इयूटेलसेट के लिए इसरो द्वारा तैयार वाणिज्यिक उपग्रह दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गुएना से सफल प्रक्षेपण कर संगठन ने हाल में एक और कामयाबी हासिल की थी। नायर ने बताया कि इसरो को उसकी वाणिज्यिक शाखा से सालाना 10 अरब रुपये की आमदनी हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+