बसपा विधायक के इशारे पर अभियंता की हत्या
गुप्ता के परिजनों का आरोप है कि विधायक ने मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन के लिए चंदे के रूप में बड़ी रकम की मांग की थी। गुप्ता ने मांगी गई राशि दे पाने में असमर्थता जाहिर की थी। यह भी कहा जा रहा है कि विधायक शेखर तिवारी और मनोज गुप्ता के बीच पीडब्ल्यूडी के एक ठेके को लेकर तनातनी चल रही थी।
पुलिस के मुताबिक बसपा विधायक के समर्थकों ने अभियंता मनोज गुप्ता को मंगलवार देर रात उनके घर से अगवा कर लिया था। उन्होंने गुप्ता को किसी अज्ञात जगह ले जाकर उनकी बुरी तरह पिटाई की। गुप्ता को बुधवार तड़के दिबियापुर थाने के करीब बेहोशी की हालत में पाया गया। गंभीर रूप से घायल गुप्ता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश्वर मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि बसपा विधायक शेखर तिवारी व उनके दो समर्थकों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शेखर तिवारी औरैया से बसपा विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications