दक्षिणी फिलीपींस में ग्रेनेड हमले में 21 घायल
जांबोआंगा सिटी (फिलीपींस), 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में संदिग्ध मुस्लिम आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में 21 लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हमला मंगलवार देर रात मनीला से 900 किलोमीटर दक्षिण में बासिलान सूबे के इसाबेला शहर के एक रेस्तरां के बाहर हुआ। हमले के समय वहां एक संगीत समारोह चल रहा था। हमले में घायल होने वालों में संगीत समारोह का लुत्फ उठा रहे दर्शक शामिल हैं।
प्रांत के पुलिस प्रमुख मैकापेंटर ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने संगीत समारोह का आनंद उठा रहे लोगों को लक्ष्य करके ग्रेनेड फैंका। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
प्रांत के नौसैनिक कमांडर ब्रिगेडियर जनरल रुस्तिको गुरेरियो ने बताया कि प्रशासन को इस हमले के पीछे अल कायदा से जुड़े अबु सय्याफ गुट का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि यह हमला उनकी बदले की कार्रवाई हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications