स्‍थानीय लोगों ने की आतंकियों की मदद

हमलों के दौरान गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद अजमल उर्फ मोहम्मद अमीन कसाब ने पूछताछ के दौरान महाराष्ट्र पुलिस को पांच लोगों के नाम और उनके पते बताए हैं, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर उनकी मदद की।
पुलिस ने इन पांचों के नाम गोपनीय रखते हुए तलाश शुरू कर दी है। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। उससे भी पूछताछ जारी है। जांच अधिकारियों के मुताबिक कसाब ने कई महत्वपूर्ण सुरागों का खुलासा किया है।
कसाब ने बताया कि यहां के पांच लोगों ने उसके साथी आतंकवादियों को पनाह देने के साथ-साथ शहर के अहम स्थानों के नक्शे और पुलिस स्टेशन, चेकपोस्ट की जानकारियां भी मुहैया करायीं थीं।
चार माहीने पहले बिछाया जाल
गहन पूछताछ में कसाब ने कुबूल किया कि उसने और उसके साथियों ने चार महीने पहले मुंबई हमलों के लिए जाल बिछाया था। उनके समूह के कुछ आतंकवादियों ने मॉरिशस के फर्जी पासपोर्ट पर चार माह पहले मुंबई का दौरा किया। उस दौरान वे अपने को मलेशियाई छात्र बताकर नरीमन हाउस में ही ठहरे। तभी उन आतंकवादियों ने ताज, ओबेरॉय और नरीमन हाउस के चप्पे-चेप्पे की जानकारी हासिल कर ली। मुंबई के संवेदनशील इलाकों के सैटेलाइट फोटो भी उसी समय प्राप्त कर लिये गये थे।
टारगेट था होटल ताज को उड़ाना
जांच अधिकारियों के मुताबिक कसाब ने बताया है कि जब वो और उसके साथी पहली बार भारत आये, तो ताज के कमरा नंबर 630 में ठहरे थे। तब आतंकवादियों ने कीरब तीस लोगों से मुलाकात की थी।
पुलिस द्वारा गहराई से पूछताछ में कसाब ने कबूल किया है कि उनका प्रमुख टारगेट होटल ताज की संरक्षित इमारत थी। आतंकवादी ताज होटल को विस्फोट से उड़ाने चाहते थे, लेकिन सुरक्षा बलों की तत्परता के चलते वो अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके।


Click it and Unblock the Notifications
