मुंबई हमले: मछुआरों ने भी चेताया था

Fishermen in Mumbai
मुंबई, 1 दिसंबर: समुद्री रास्‍ते से मुंबई में दाखिल हुए आतंकवादियों की खून की होली को रोका जा सकता था। यदि खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मछुआरों की बात समय रहते गंभीरता से ले लेते, तो शायद इस आतंकी वारदात से बचा जा सकता था।

महाराष्ट्र और पड़ोसी गुजरात के मछुआरों ने कुछ महीने पहले ही खुफिया जानकारी दी थी कि आतंकवादी हथियारों व विस्फोटकों को पहुंचाने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। मछुआरों के एक संगठन ने महाराष्‍ट्र सरकार और संबंधित विभाग को एक पत्र के माध्‍यम से सारी जानकारी दी थी।

अखिल महाराष्‍ट्र मच्छिमार कृति समिति के अध्यक्ष दामोदर टंडेल ने बताया कि महाराष्ट्र की 750 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा पर छोटे-बड़े 184 बंदरगाह है, जिसमें 20 मुंबई में है।

इस पूरे क्षेत्र की निगरानी के लिए केवल छह बड़े जहाज है जिसमें तीन तटरक्षक बल और तीन राज्य पुलिस का है, जबकि इस क्षेत्र से हर रोज 20 हजार से अधिक छोटे और बड़े जहाज आते-जाते हैं।

टंडेल ने बताया कि हर रोज करीब 7500 मछुआरे 900 फिशिंग बोट से मुंबई मछलियों को बेचने आते हैं। गुजरात के मछुआरों के नेता देवाभाई भगत ने बताया कि उन्होंने गुजरात पुलिस और दामोदर टंडेल को सूचनाएं भेजी थीं।

भगत ने कहा कि पिछले पांच माह से कुछ संदिग्ध तत्व मछली पकड़ने के व्यावसाय में घुसने लगे थे। कुछ लोगों ने हाल ही में गुजरात समुद्री पंजीकरण वाले करीब आधा दर्जन नावों खरीदी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+