जल्‍द बनेगी संघीय जांच एजेंसी

करीब पांच घंटे तक चली इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के येरन नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संघीय जांच एजेंसी बनाने की घोषणा की है। साथ ही इसके गठन में सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करने का वादा किया है। यह कदम खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाया गया।
उन्होंने कहा कि हवाई और समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठा चुके हैं। इसके तहत नौसेना, तटरक्षक बल और तटरक्षक पुलिस के साथ-साथ वायु सेना और नागरिक उड्डयन की मजबूती का काम शुरू हो गया है।
बैठक में निर्ण लिया गया कि जल्द ही आतंकवाद निरोधक बल का गठन किया जाएगा। देश का मुख्य आतंक निरोधक बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही चार बड़े शहरों में एनएसजी के केंद्र स्थापित किये जाएंगे। इस काम की शुरुआत भी हो चुकी है। इसके अलावा विशेष बलों को अलगाववादी गतिविधियों पर काबू पाने में प्रयोग किया जाएगा।
सर्वदलीय बैठक में मनमोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा के बाद और राष्ट्रीय खतरे को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और हम सभी को संकीर्ण राजनीति को छोड़कर अवश्य एकजुट होना होगा। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर हमें देश के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
