पूर्व सैनिक ने दी आतंकियों को ट्रेनिंग

Terrorist in Mumbai attack
मुंबई, 1 दिसंबर: भारत में खून की होली खेलने के लिए कुल 24 लोगों को कठिन प्रशिक्षण दिया गया था। लश्‍कर-ए-तैयबा द्वारा पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के मानसेरा और मुजफ्फराबाद में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में सभी को ट्रेनिंग दी गई और उनमें से 10 को मुंबई हमले के लिए चुना गया।

यह बात मुंबई हमले के दौरान पकड़े गये आतंकवादी अजमल उर्फ अमीर कसाब ने पूछताछ के दौरान बतायी। इक्‍कीस वर्षीय आतंकवादी कसाब ने बताया कि पाकिस्‍तान के पूर्व सैनिक अब्‍दुल रहमान ने सभी को यह कठिन प्रशिक्षण दिया। उन्‍हें सभी चाचा कहकर पुकाते हैं।

सात चरणों की ट्रेनिंग दी गई

जांच अधिकारियों के मुताबिक कसाब ने पूछताछ में बताया है कि उनकी ट्रेनिंग सात चरणों में हुई थी। पहले चरण में तीन महीने तक कठिन शारीरिक प्रशिक्षण हुआ, जिसमें सभी दस से पंद्रह किलोमीटर तक रोज दौड़ लगाते थे।

अगले तीन महीने में दूसरे चरण की ट्रेनिंग हुई, जिसमें समुद्री लहरों के बीच में तैरना, डुबकी लगाना, नाव चलाना सिखाया गया। बाकी के चरणों में सभी आतंकवादियों को असलहा चलाना सिखाया गया। ट्रेनिंग के बाद आतंकवादियों के एक समूह मुंबई भेजा गया। उसी दौरान मुंबई के होटल ताज और ओबराय का जायजा लिया गया।

कराची में तैयार हुई हमले की रणनीति

अधिकारियों के मुताबिक अजमल से अबतक मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई हमलों की रणनीति कराची में छह महीने पहले तैयार की गई। इस बारे में पुलिस के संयुक्‍त आयुक्‍त राकेश मारिया ने कहा कि वो केंद्रीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की खोजबीन कर रहे हैं।

न्‍होंने विश्‍वास जताया कि जल्‍द ही परिणाम सामने आ जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि आतंकवादी जिस नाव से आये उसके चालक अमर नारायण की हत्‍या पर मुंबई पुलिस ने गुजरात पुलिस से सहयोग मांगा है। पूर्व में नारायण पाकिस्‍तान द्वारा तीन महीने तक बंधक बनाया जा चुका है।

जीपीएस प्रणाली की मदद ले रही पुलिस

मुंबई पुलिस मोबाइल की जीपीएस प्रणाली की मदद ले रही है। जीपीएस और सेटेलाइट फोन की मदद से उस समुद्री मार्ग का पता लगाया जा सकेगा, जिससे आतंकवादी मुंबई आये। उन्‍होंने बताया कि अबतक की जांच में जीपीएस के द्वारा एक जहाज के कराची से पोरबंदर होते हुए मुंबई आने की पुष्टि हुई है।

पाकिस्‍तान से आया ई-मेल

मुंबई हमले की जिम्‍मेदारी लेने वाले डेकन मुजाहिद्दीन नाम के नये आतंकवादी संगठन द्वारा भेजा गया ई-मेल पाकिस्‍तान से आया था। जांच एजेंसी रॉ द्वारा ई-मेल के इंटरनेट प्रोटोकॉल की जांच में पाया गया है कि आतंकवादियों ने रूस के ईमेल एड्रेस से मेल भेजा था।

जांच में पता चला है कि इस ईमेल अकाउंट को बुधवार को हमले से पहले पाकिस्‍तान में ही खोला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+