बैंकों के लिए पैकेज पर फ्रांस को यूरोपीय आयोग की चेतावनी
पेरिस, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बैरोसो ने कहा है कि फ्रांस के बैंकों को उबारने के लिए बने पैकेज के प्रस्ताव को वीटो किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यूरोपीय संघ (ईयू) के नियमों से इतर कोई भी कार्रवाई अराजकता की स्थिति को जन्म दे सकती है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैरोसो ने एलसीआई टेलीविजन से कहा कि हम फ्रांस को बैंकों की मदद करने से रोक नहीं रहे हैं लेकिन इसका भलीभांति परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग का काम कानूनों को लागू कराने का है लेकिन अगर ऐसा नहीं किया जाता तो जंगलराज लागू हो जाएगा।
इससे पहले समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि ईयू कंपटीशन आयुक्त नीली क्रोएस ने फ्रांस की बैंकों की मदद के लिए बनाई गई 13.3 अरब डॉलर की योजना को इसलिए रद्द कर दिया, क्योंकि इसमें फ्रांस के सार्वजनिक कोष की राशि का व्यावसायिक ऋणों के लिए इस्तेमाल करने का प्रावधान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
