भारत को हराना कठिन, लेकिन नामुमकिन नहीं : आलम
कराची, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नवनियुक्त कोच इंतिखाब आलम का मानना है कि अगले वर्ष जनवरी में अपनी घरती पर भारत को हराने के लिए पाकिस्तानी टीम को सबसे पहले उसकी पूरी क्षमता लौटानी होगी।
आलम ने आईएएनएस से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान के सभी प्रमुख खिलाड़ी अगर पूरी तरह फिट अवस्था में वापसी करने में सफल रहे तो भारत को हराना कठिन नहीं होगा।
आलम ने कहा, "भारतीय टीम बड़ी तेजी से सुधार कर रही है। इसमें कोई शक नहीं। भारत को हराना कठिन है लेकिन नामुमकिन नहीं। इसके लिए हमें अपने सभी कद्दावर खिलाड़ियों को फिर से टीम में वापस लाना होगा।"
आलम के मुताबिक भारत को हराने के लिए पाकिस्तान को डोपिंग में फंसे तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की सेवाओं की जरूरत होगी।
आलम ने कहा, "आसिफ मैच जिताऊ गेंदबाज हैं। अगर वे समय रहते टीम में वापसी करने में सफल रहे तो हमारे जीतने की संभावनाओं को काफी बल मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
