लॉसन की जगह लेंगे इंतिखाब आलम (लीड-1)

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई मूल के कोच ज्यौफ लॉसन को बर्खास्त करने के एक दिन बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को अपने देश के पूर्व क्रिकेटर इंतिखाब आलम को पाकिस्तानी टीम का कोच नियुक्त कर दिया।

पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से लॉसन को बर्खास्त कर दिया था। लॉसन का कार्यकाल अगले वर्ष जून में समाप्त होना था लेकिन उन्हें करार खत्म होने से छह महीने पहले ही अपने पद से हाथ धोना पड़ा।

पाकिस्तान के लिए 1959 से 1977 के बीच 47 टेस्ट मैच और चार एकदिवसीय मैच खेल चुके आलम को मुख्य रूप से एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। सरे के लिए इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल चुके आलम दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेगब्रेक गुगली गेंदबाज रहे हैं।

66 वर्षीय आलम ने 47 टेस्ट मैचों में 35.95 के औसत से 125 विकेट लिए हैं। प्रथम श्रेणी मैचों में आलम का रिकार्ड शानदार रहा है। उन्होंने 489 मैचों में 1571 विकेट लिए हैं।

बल्लेबाज के तौर पर आलम ने पाकिस्तान के लिए एक शतक और आठ अर्धशतकों के साथ 22.28 के औसत से कुल 1493 रन बनाए हैं।

आलम के सामने सबसे प्रमुख चुनौती भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रंखला होगी। अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में होने वाली इस श्रंखला के तहत चार टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+