ओबामा को मिल रहा है मनोरंजन जगत का समर्थन
न्यूयार्क, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा को देश के उदार एवं ग्लैमर से भरे मनोरंजन जगत से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 47 वर्षीय ओबामा के प्रचार में मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्तियों स्टीवन स्पीलबर्ग, टॉम हैंक्स, जार्ज क्लूनी, लियोनाडरे डिकैपरियो, जूडी फोस्टर, स्कारलैट जोहांसन और हैल बेरी के नाम शामिल हैं।
लोकप्रिय अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने कहा है मानवाधिकार और न्याय जैसे मुद्दों को लेकर वे ओबामा का समर्थन कर रही हैं।
रिपब्लिकन पार्टी के 72 वर्षीय प्रत्याशी जॉन मैक्के न को भी मनोरंजन जगत का समर्थन मिल रहा है लेकिन ओबामा की तुलना में उन्हें कम लोग समर्थन कर रहे हैं। उन्हें क्लिंट ईस्टवुड, सिल्वेस्टर स्टेलॉन और टॉम सेलेक जैसी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है।
गौरतलब है कि हॉलीवुड में राजनीतिक सक्रियता की लंबी परंपरा रही है। केवल 1950 के दशक में शीत युद्ध के दौरान लेखकों और अभिनेताओं को कम्युनिस्ट करार देकर काली सूची में डाल दिया गया था।
ओबामा को हॉलीवुड के अलावा लेखकों और वैज्ञानिकों का भी समर्थन मिल रहा है। हाल ही में नोबेल पुरस्कार प्राप्त 65 अमेरिकी विद्वान भी ओबामा के समर्थन में आगे आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
