आर्थिक मंदी : औद्योगिक घरानों ने की दीवाली उपहारों में कटौती

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्थिक मंदी ने इस वर्ष दीवाली का माहौल मनहूस बना दिया है। यहां तक कि व्यापारिक घरानों ने भी अपने उपहारों में 25 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है।

एक औद्योगिक आंकड़े के मुताबिक व्यापक रूप से असंगठित होने के बाद भी त्योहारी उपहारों का कुल कारोबार 45 अरब रुपयों का रहा है।

एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत के अनुसार पिछले वर्ष औद्योगिक घरानों ने 20 अरब रुपये कीमत के उपहार बांटे थे, लेकिन इस साल यह आंकड़ा सीधे 5 अरब रुपये पर आ गया है।

रावत के अनुसार यह कटौती सिर्फ छोटे औद्योगिक घरानों ने ही नहीं की है, वीडियोकॉन, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा समूह से लेकर बड़ी आटोमोबाइल कंपनियों तथा खुदरा व स्थायी संपत्ति का कारोबार करने वाली कंपनियों तक ने इस वर्ष उपहारों में बड़े पैमाने पर कटौती की हैं।

औद्योगिक घरानों में उपहारों का कारोबार करने वाली कंपनी ईयंत्र इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक फनी एन. राज के अनुसार आर्थिक मंदी व मुनाफे में कमी के कारण इस वर्ष उपहारी भावनाएं संकुचित हो गई हैं।

ज्ञात हो कि यह कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, इनफोसिस, विप्रो, गूगल, सत्यम, डॉ. रेड्डी एंड अरविंदो जैसी बड़ी कंपनियों सहित दुनिया भर के कुल एक हजार औद्योगिक घरानों के लिए उपहार उपलब्ध कराने का काम करती है।

राज के अनुसार पिछले वर्ष इस कंपनी को उपहार के रूप में आईपाड्स, डिजिटल कैमरे, मोबाइल फोन व छोटे डीवीडी प्लेयर की आपूर्ति के आदेश प्राप्त हुए थे। इस वर्ष यह मामला कलम, घड़ी, चाबियों की जंजीरों व परफ्यूम पर आकर सिमट गया है।

राज के अनुसार सबसे ज्यादा कटौती आईटी कंपनियों की तरफ से की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+