भारत के साथ दीर्घकालिक संबंध चाहते हैं चीनी राष्ट्रपति
बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने भारत के साथ दीर्घकालिक संबंधों की वकालत की है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों देशों को दूरदर्शी, रणनीतिक व दीर्घकालिक संदर्भ में संबंध को आगे बढ़ाना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बीजिंग में सातवीं एशिया-यूरोप बैठक(एएसईएम) के समापन के ठीक बाद जिन्ताओ ने सिंह से कहा कि भारत व चीन अपसी संबंधों व आर्थिक सहयोग को बनाए रखने में सफल रहे हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों में दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया है।
जिन्ताओ ने कहा कि भारत व चीन एशिया के प्रमुख विकासशील देश हैं और पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध रखना चीन की नीति रही है।
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन व भारत आर्थिक संकट, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संसाधन व खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों को काबू करने में अपने सजातीय हितों का एक-दूसरे से साझा किया है।
जिन्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि दोनों देशों के हितों के लिए तथा अन्य विकासशील राष्ट्रों के हितों के लिए चीन भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों में साझेदारी करेगा।
इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 में दोनों देशों ने जिस संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, भारत उसके अनुरूप चीन के साथ रणनीतिक व सहयोगात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाता रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications