राज ठाकरे की याचिका पर सुनवाई 14 नवंबर तक टली
रांची, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड उच्च न्यायालय ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की याचिका पर सुनवाई 14 नवंबर तक के लिए टाल दी है।
छठ पूजा को लेकर कथित रूप से धार्मिक भवनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर राज के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
न्यायाधीश बी. के. सिंह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की तिथि 14 नवंबर तय की है। राज के वकील नीरज राय ने इस संबंध में जानकारी दी।
राज के खिलाफ जमशेदपुर की एक अदालत ने 30 सितम्बर को गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके विरूद्ध राज ने झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
अदालत ने संज्ञान लेते हुए राज को 17 नवंबर से पहले अदालत में हाजिर होने के लिए कहा था। राज के विरूद्ध यह मामला जमशेदपुर के एक वकील हामिद राजा ने दायर की थी। जमशेदपुर में मनसे प्रमुख के विरूद्ध एक और वारंट लंबित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
