क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
ब्रिटेन में अवैध भारतीय प्रवासी दोहरी हत्या का दोषी
लंदन , 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे एक भारतीय प्रवासी को अपने दो हमवतन साथियों की हत्या का दोषी पाया गया है।
शनिवार को मीडिया की खबरो में कहा गया कि पंजाब के रहने वाले सुखदेव सिंह के खिलाफ दोहरी हत्या के मामले में सजा सुनाया जाना अभी बाकी है।
पिछले वर्ष सात दिसंबर को सुखदेव ने अपने दो साथियों जसवंत सिंह बाजवा और कुलवंत सिंह दोदार की हथौड़े से हत्या कर दी थी। वे दोनों उसी के साथ एक दुकान पर काम करते थे। सुखदेव को पिछले साल 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था।
सुखदेव ने अदालत को बताया कि उसके दोनों साथी उसके साथ दुष्कर्म करते थे। उसने अदालत में यह भी कबूल किया कि वर्ष 2004 में उसे ब्रिटेन में गैरकानूनी तरीके से लाया गया था और इसकी एवज में उसके परिवार ने एजेंटों को 10,343 डॉलर की राशि दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें