वायु सेना के राडार अपर्याप्त : सीएजी
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने रक्षा संबंधी अपनी रिपोर्ट में देश के वायु सेना में कई खामियां बताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आकाशीय हमलों की कड़ी निगरानी में लगे भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के राडार अपर्याप्त हैं।
सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "हवाई हमलों से बचने के लिए हवाई निगरानी बहुत दुरूस्त होनी चाहिए लेकिन राडारों की कमी के कारण इसकी मौजूदा स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। पर्याप्त राडारों की कमी है। राडारों की आवश्यकता और उपलब्धता में बहुत अंतर आ गया है।"
राडारों की संख्या में कमी तो है ही इसकी निगरानी के लिए आईएएफ को जो समय आवंटित किया गया है, वह भी आवश्यकता के मुताबिक बहुत कम है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईएएफ के सिग्नल इकाईयों में भी अधिकारियों की कमी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 27 से 38 फीसदी अधिकारियों की कमी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
