अधिक शराब पीने से हड्डियों में कमजोरी
वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। शराब ज्यादा पीने से हड्डियों को बनाए रखने के जीन की काम करने की क्षमता बाधित होती है। एक नए अनुसंधान से यह तथ्य सामने आया है।
इस खोज से अधिक शराब का सेवन करने वालों में हड्डियों की कमजोरी और आस्टियोपोरोसिस के खतरे में बारे में नई जानकारियों के रास्ते खुलने की आशा है।
लायोला विश्वविद्यालय के स्कूल आफॅ मेडिसीन के हड्डी विज्ञानी जान कैलाकी ने कहा कि अल्कोहल से हड्डी को होने वाले नुकसान को रोकने का सबसे अच्छा उपाय शराब नहीं पीना या कम मात्रा में शराब पीना है।
उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी हड्डियों का क्षरण नहीं रूकता है तो नुकसान को कम करने के लिए हम अन्य उपाय अपनाएंगे।
कैलाकी इस अध्ययन के सहलेखक हैं। उनके दूसरे सहयोगी फ्रेडरिक वेजमैन विश्वविद्यालय के ही प्रोफेसर और 'बर्न एंड शॉक ट्रामा इंस्टीट्यूट' के रिसर्च एसोसिएट हैं।
राष्ट्रीय आस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन का कहना है कि शराब पीने वाले लोगों को पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिल पाता। शराब शरीर की कैल्शियम आपूर्ति को भी प्रभावित करती है।
अधिक पीने से हड्डियों की कमजोरी और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। फाउंडेशन ने लोगों को हर रोज दो पैग से अधिक शराब नहीं पीने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
