पाक सेना का अफगान सीमा के निकट तालिबान ठिकाने पर कब्जा

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से सटे कबायली इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शनिवार को तालिबानी आतंकवादियों के रणनीतिक महत्व के एक ठिकाने पर कब्जा करने का दावा किया है।

अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर के महानिदेशक मेजर जनरल तारिक खान ने कहा कि सैनिकों ने बाजौर जिले के लोई साम इलाके पर कब्जा कर लिया है। इसे अल कायदा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता हैं। यहीं से तालिबानी आतंकवादी अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेनाओं पर हमले करते रहे हैं।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत जाने वाली एक सड़क के नजदीक स्थित रणनीतिक महत्व की पहाड़ी चोटी पर तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे के बाद अगस्त से लड़ाकू विमानों और हेलीकाप्टरों की सहायता से इलाके में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई जारी है। सेना ने आसपास के इलाकों में भी अपनी क्षमता बढ़ाई है।

खान ने बताया कि अब तक 1,500 आतंकवादी मारे जा चुके हैं और 950 गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आतंकवादियों में चेचेन, उजबेक, ताजिक और अफगान नागरिक शामिल हैं।

खान के अनुसार सरकारी सेना के 73 जवानों की मौत हुई है, इसमें 42 सेना के और 31 अर्धसैनिक बलों के जवान हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+