अमेरिका ने 13 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया
वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने उत्तर कोरिया, ईरान या सीरिया के हथियार कार्यक्रम में सहयोग देने का दोषी बताते हुए 13 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने उत्तर कोरिया, ईरान या सीरिया के हथियार कार्यक्रम में सहयोग देने का दोषी बताते हुए 13 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश विभाग ने शुक्रवार को बताया कि इनमें रूस, दक्षिण कोरिया, चीन, सूडान, वेनेजुएला और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां शामिल हैं।
विदेश विभाग के प्रवक्ता गोर्डन डुगुइड ने एक बयान में कहा कि अमेरिका के पास विश्वसनीय सूचना है कि इन कंपनियों द्वारा बेचा गया सामान सामूहिक संहार के हथियारों या बैलेस्टिक मिसाइल प्रणाली के निर्माण में सहायक है।
रूस के विदेशमंत्री सेगई लावरोव ने प्रतिबंध को अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए उसकी आलोचना की है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने कहा कि इससे आपसी संबंधों को नुकसान पहुंचेगा और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने में भी कोइ सहयोग नहीं मिलेगा।
ये प्रतिबंध वर्ष 2010 लागू रहेंगे, इसके कारण कोई भी अमेरिकी एजेंसी या सरकारी विभाग इनके साथ सौदे नहीं कर सकेगा।
अमेरिका ने ईरान, सीरिया या उत्तर कोरिया को हथियार बेचने के लिए 50 से भी अधिक अन्य कंपनियों को प्रतिबंध लगाने के लिए चिन्हित किया है। प्रतिबंध 12 अगस्त से प्रभावी हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
