भारतीय किसानों की मदद के लिए गो पालन को बढ़ावा देंगी सिंगापुर की संस्थाएं
सिंगापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगापुर की दो संस्थाओं ने भारत में भूमिहीन किसानों की मदद के उद्देश्य से उन्हें गो पालन में सहयोग की एक परियोजना तैयार की है। मध्यप्रदेश के एक सुदूरवर्ती एक गांव को इस परियोजना के लिए चुना गया है।
सिंगापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगापुर की दो संस्थाओं ने भारत में भूमिहीन किसानों की मदद के उद्देश्य से उन्हें गो पालन में सहयोग की एक परियोजना तैयार की है। मध्यप्रदेश के एक सुदूरवर्ती एक गांव को इस परियोजना के लिए चुना गया है।
'ग्रामीण पर्यावरण संरक्षण व जनमुक्ति(द विलेज एच.ई.एल.पी.): जनता के लिए गाय' नामक यह परियोजना सिंगापुर इंटरनेशनल फाउंडेशन (एसआईएफ) व टेलीविजन व रेडियो प्रसारण से जुड़ी सिंगापुर की एक प्रमुख कंपनी मीडियाकॉर्प ने मिल कर तैयार की है। इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के फूलपुर गांव में 15 परिवारों के बीच एक डेयरी फार्म स्थापित किया जाएगा।
परियोजना के प्रथम चरण में गांव में जमीन लेने, गोशाला तैयार करने, गायें खरीदने व डेयरी के उपकरण खरीदने के लिए किसानों को कोष मुहैया कराया जाएगा। इस डेयरी फार्म से आने वाली आय को अन्य ग्रामीणों के लिए इस तरह की दूसरी इकाई स्थापित करने में लगाया जाएगा।
ज्ञात हो कि 'पर्यावरण संरक्षण व जनमुक्ति' परियोजना के तहत वर्ष 2006 में इंडोनेशिया में 'एक जमीन खरीदो' योजना को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया था। इस योजना के तहत किसानों को जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े खरीदने में सहयोग किया गया था। इन जमीनों से आने वाली आय को गांव के अन्य किसानों के लिए जमीन खरीदने में लगाया गया था।
गुरुवार को घोषित की गई इस नई योजना के तहत ग्रामीणों को पशुओं की देखरेख, डेयरी संचालन व आय-व्यय के प्रबंधन में पशु विशेषज्ञों व डेयरी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण की भी व्यवस्था शामिल होगी।
एसआईएफ के कार्यकारी निदेशक जीन तान के मुताबिक 'जनता के लिए गाय' परियोजना का लक्ष्य ग्रामीणों को कार्यकुशल बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications
