श्रीलंका के विख्यात संगीतज्ञ प्रेमसीरी खेमादासा का निधन
कोलंबो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के जाने-माने संगीतज्ञ प्रेमसीरी खेमदासा का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।
कोलंबो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के जाने-माने संगीतज्ञ प्रेमसीरी खेमदासा का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।
खेमदासा मास्टर के नाम से मशहूर इस श्रीलंकाई सिनेमा के प्रमुख संगीतज्ञ ने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
खेमदासा ने बहुत सी सिंहली फिल्मों को अपने संगीत से सजाया। उन फिल्मों में 'निधानाया' 'अग्निधाया' और 'अम्मावारुन' प्रमुख हैं।
उन्होंने बहुत से देशों की राजधानियों में कई शो भी आयोजित किए। 'मानसाविला' ओपरा ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई। उसके बाद उन्होंने डोरा 'मंडालवा' और' सुंदरू वार्नादसा' बनाए। उनकी रचना 'मुहुदा' और मागे काले मावनी की याद उनके प्रशंसकों के दिलों में आज भी ताजा है।
मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि खेमदासा की कुछ रचनाओं पर पाशचात्य प्रभाव देखने को मिला, वैसे वे श्रीलंकाई सिनेमा में एक अनूठी संगीत शैली लेकर आए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
