भारत-चीन ने वित्तीय संकट से निपटने के लिए मिलाया हाथ (लीड-1)

बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक वित्तीय संकट से निपटने के लिए भारत व चीन ने साथ मिलकर काम करने का भरोसा जताया है। चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ ने भारत के साथ दीर्घकालिक संबंधों की वकालत की है। दोनों देशों को दूरदर्शी, रणनीतिक व दीर्घकालिक संदर्भ में संबंध को आगे बढ़ाने का समर्थन किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बीजिंग में सातवीं एशिया-यूरोप बैठक(एएसईएम) के समापन के ठीक बाद जिन्ताओ ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत में कहा कि भारत व चीन आर्थिक सहयोग व अपसी संबंधों को बनाए रखने में सफल रहे हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों में दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया है।

जिन्ताओ ने कहा कि भारत व चीन एशिया के प्रमुख विकासशील देश हैं और पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध रखना चीन की नीति रही है। दोनों देशों को एक-दूसरे के हितों को ठीक से देखने व समझने की जरूरत है।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन व भारत आर्थिक संकट, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संसाधन व खाद्य सुरक्षा जैसे मुद्दों को काबू करने में अपने सजातीय हितों का एक-दूसरे से साझा किया है।

इस अवसर पर जिन्ताओ व मनमोहन सिंह ने दुनिया को आर्थिक तंगी से उबारने में दोनों देशों की संयुक्त संभावित भागीदारी पर चर्चा किया।

ज्ञात हो कि जापान में समूह 8 की बैठक व विएना में 4-6 सितंबर को संपन्न हुई परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की बैठक के बाद जिन्ताओ व सिंह पहली बार आमने-सामने हुए हैं।

जिन्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि दोनों देशों के हितों के लिए तथा अन्य विकासशील राष्ट्रों के हितों के लिए चीन भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों में साझेदारी करेगा।

इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 में दोनों देशों ने जिस संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, भारत उसके अनुरूप चीन के साथ रणनीतिक व सहयोगात्मक साझेदारी को आगे बढ़ाता रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+