सब्जियों का रस बन रहा है पसंदीदा आहार
वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जब पसंदीदा आहार की बात होती है तो हमें एक साथ कई सब्जियों के नाम याद आने लगते हैं लेकिन इन दिनों सब्जियों का रस पसंदीदा आहार बनता जा रहा है।
अमेरिकी शोधकर्ताओं के अनुसार दैनिक आहार में कमी की क्षतिपूर्ति करने में सब्जियों का रस फायदेमंद होता है। एक शोध में पता चला है कि अमेरिका में 10 वयस्कों में सात में आहार की कमी की शिकायत होती है।
आहार संबंधी एक दिशा निर्देश में बताया गया है कि ऐसे लोगों में आहार की कमी की क्षतिपूर्ति सब्जियों का रस कर सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के प्रोफेसर कार्ल कीन ने बताया कि सब्जियों के रस के कई फायदे हैं। उनमें अतिरिक्त विटामिन भी पाया जाता है।
कीन ने कहा, "सब्जियों के रस का सेवन करने वालों ने हमें बताया कि उन्हें यह अच्छा लगता है।" उन्होंने बताया कि आहार संबंधी यह शोध छह हफ्ते तक किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**