बांग्लादेशी लेखक राजद्रोह के आरोपों से बरी
ढाका, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के विख्यात लेखक व कवि शहरयार कबीर को देश के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राजद्रोह के आरोपों से बरी कर दिया है।
ढाका, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के विख्यात लेखक व कवि शहरयार कबीर को देश के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राजद्रोह के आरोपों से बरी कर दिया है।
कबीर ने बांग्लादेश में वर्ष 2001 में संपन्न चुनावों के दौरान भड़की हिंसा के बाद देश छोड़कर भागे अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों से मुलाकात के लिए भारत की यात्रा की थी।
कबीर ने भारत यात्रा के दौरान धार्मिक कट्टरवाद पर दक्षिण एशियाई सम्मेलन आयोजित कराने के प्रयासों के तहत तत्कालीन प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी सहित कई बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी।
अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद वर्ष 2001 के अंत में कबीर जैसे ही कोलकाता से स्वदेश लौटे, उन्हें जिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपराध प्रक्रिया संहिता(सीआरपीसी) की धारा 54 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक सीआईडी अधिकारी फजलुल कबीर ने 18 अक्टूबर को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी शहरयार कबीर को राजद्रोह के मामले में बरी करते हुए अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
अंतिम रिपोर्ट को स्वीकारने या न स्वीकारने के मुद्दे पर अदालत तीन दिसंबर को विचार करेगी।
अपनी रिपोर्ट में सीआईडी अधिकारी ने लिखा है कि कबीर के पर लगाए गए आरोप झूठे व मनगढ़ंत हैं। अधिकारी ने लेखक को राजद्रोह के मामले से बरी करने की सिफारिश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
