फार्मूला वन : ब्राजीलियन ग्रां पी के सारे टिकट बिके

साओ पालो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवम्बर के पहले सप्ताह में होने वाली ब्राजीलियन ग्रां पी रेस की सारी टिकटें बिक चुकी हैं।

ब्राजील के लोगों को लगने लगा है कि उनके देश के फेरारी चालक फिलिप मासा मैक्लारेन टीम के ब्रिटिश चालक लुइस हेमिल्टन को पछाड़कर चैंपियन बन सकते हैं, ऐसे में टिकटों की मांग आसमान छूने लगी है।

आलम यह है कि इस रेस के होने में अभी 10 दिन शेष हैं लेकिन मुख्य रेस के अलावा अभ्यास सत्र और क्वालीफाईंग तक के टिकट बिक चुके हैं।

वर्ष 2008 सत्र के ब्राजीलियन ग्रां पी में रिकार्ड संख्या में दर्शकों के पहुंचने की आशा जताई जा रही है। अनुमान के मुताबिक इस रेस को देखने के लिए 75 हजार से अधिक लोग इंटरलागोस सर्किट में जुटेंगे।

इसका कारण यह है कि ब्राजील के लोगों के लिए यह रेस काफी खास बन गई है। मासा के अलावा लोगों की नजर हेमिल्टन पर भी होगी, जो इस वर्ष चैंपियनशिप पर कब्जा करने के काफी करीब हैं।

खिताब जीतने की स्थिति में हेमिल्टन दुनिया के सबसे कम उम्र के फार्मूला वन चैंपियन बन जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+