पुनर्मतगणना में दोसांज 22 मतों से विजयी

वेंकूवर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उज्‍जवल दोसांज दक्षिणी वेंकूवर निर्वाचन क्षेत्र से शुक्रवार को न्यायिक पुनर्मतगणना में केवल 22 मतों से विजय हासिल करने में सफल रहे।

वेंकूवर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उज्‍जवल दोसांज दक्षिणी वेंकूवर निर्वाचन क्षेत्र से शुक्रवार को न्यायिक पुनर्मतगणना में केवल 22 मतों से विजय हासिल करने में सफल रहे।

कनाडा में 14 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में दोसांज को पहले 779 मतों से विजयी घोषित किया गया था। अपने प्रतिद्वंद्वी वाई योयुंग के 15,995 मतों की तुलना में उनको 16,774 वोट हासिल हुए थे। बाद में उनकी जीत का अंतर केवल 33 रह गया।

कनाडा के चुनाव नियमों के अनुसार यदि जीत का अंतर 0.1 प्रतिशत से कम हो तो न्यायिक पुनर्मतगणना आवश्यक है। न्यायालय के निरीक्षण में पुनर्मतगणना शुक्रवार सुबह हुई और दोसांज को 22 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया।

ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के पूर्व प्रधानमंत्री दोसांज ने इस सीट पर वर्ष 2006 के चुनाव में 9,000 मतों से जीत हासिल की थी। इस बार भी दोसांज के इस सीट से अच्छे अंतर से विजय की उम्मीद की जा रही थी।

उनके एक समर्थक ने आईएएनएस को बताया कि इस निर्वाचन में क्षेत्र में चीनी मूल के मतदाता करीब 40 प्रतिशत हैं और उन्होंने वाई योयुंग का पूरा समर्थन किया।

पेशे से वकील 61 वर्षीय दोसांज वर्ष 1968 में कनाडा आए थे। वे फरवरी 2000 में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2006 में दक्षिणी वेंकूवर सीट से संसद में पहुंचने पर उनको स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+