डेमोक्रेटिक पार्टी को रोकने के लिए बड़े व्यापारिक संस्थानों ने खजाना खोला
वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की सबसे बड़ी व्यापारिक लाबी ने सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत रोकने के लिए लाखों डॉलर खर्च करके एक प्रचार अभियान आरंभ किया है।
वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की सबसे बड़ी व्यापारिक लाबी ने सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत रोकने के लिए लाखों डॉलर खर्च करके एक प्रचार अभियान आरंभ किया है।
'वाल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार अमेरिकी चैंबर ऑफ कामर्स ने कहा है कि उसे इस बार के सीनेट और हाउस के चुनावों में खर्च के लिए कारपोरेशनों से 3.5 करोड़ डॉलर की रकम मिली है। यह रकम वर्ष 2006 के हाउस और सीनेट चुनावों के चैंबर के बजट की दोगुनी है।
मतदान तिथि के 10 दिन पहले चैंबर ने 10 राज्यों में मतदाताओं को शिक्षित करने के लिए पांच दिन की 'वोट फार बिजनेस' नाम से एक बस यात्रा आयोजित की है।
चैंबर के राजनीतिक मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिल मिलर ने कहा कि व्यापार एवं अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति और इसके मुद्दों पर कांग्रेस अगले साल निर्णय लेगी। इन निर्णयों का देश के व्यापार और कामगारों पर भारी असर पड़ेगा।
जर्नल के अनुसार व्यापारिक घरानों को भय है कि वर्तमान में सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के 51 सदस्य हैं। यदि इस चुनाव में वे कुछ और सीनेट सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहे तो वे बहुमत के लिए आवश्यक 60 के आंकड़े पर पहुंच जाएंगे। प्रतिनिधि सभा में पहले ही डेमोक्रेट बहुमत में हैं।
ओबामा के राष्ट्रपति बनने के बाद डेमोक्रेट श्रमिक संगठनों के पक्ष में, ऊंचे करों, व्यापार पर अधिक नियमों का नियंत्रण तथा वित्तीय सेवाओं और आवास क्षेत्र में अपनी नीतियों को लागू करने में सक्षम हो जाएंगे। तब रिपब्लिकन पार्टी के विरोध का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
