उच्च कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-1
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का पहला मानव रहित चंद्रयान-1 फिलहाल पृथ्वी से 74,715 किलोमीटर दूर एक कक्षा में चक्कर काट रहा है। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) की ओर से दी गई है।
बेंगलुरू से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग व कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) ने शनिवार की शाम 5.48 बजे चंद्रयान के अगली कक्षा में छलांग लगाने के कौशल को दर्ज किया।
अंतरिक्ष एजेंसी के शीर्ष अधिकारी के अनुसार अंतरिक्ष यान में आरोपित किए गए सभी तंत्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार वर्तमान कक्षा में पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में चंद्रयान-1 को 25 घंटे 30 मिनट लगते हैं।
अधिकारी के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय अंतरिक्ष यान पृथ्वी की 36 हजार किलोमीटर ऊंची कक्षा के आगे निकल गया है। आगे ही नहीं वह इस दूरी से दो गुनी ऊंचाई तय कर चुका है।
अधिकारी के अनुसार चंद्रयान अगले कुछ दिनों के भीतर और ऊंची कक्षा में छलांग लगाने का कौशल दिखाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
