स्वदेश भेजे जा सकते हैं स्टुअर्ट क्लार्क

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क को भी स्वदेश भेजा जा सकता है।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक टीम प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि कोहनी की चोट से परेशान क्लार्क अगर रविवार को फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो उन्हें स्वदेश लौटना होगा।

समय रहते फिटनेस हासिल करने के लिए क्लार्क को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जा रही है लेकिन चूंकि तीसरा टेस्ट काफी करीब है लिहाजा उनके पूरी तरह फिट होने को लेकर संशय बरकरार है।

अपनी स्थिति को लेकर क्लार्क ने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि मैं 29 अक्टूबर से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेल सकूंगा। हालांकि स्वदेश लौटने को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। अभी मेरा ध्यान फिटनेस टेस्ट पर है।"

आस्ट्रेलिया तो हरगिज नहीं चाहेगा कि क्लार्क स्वदेश लौटें लेकिन अगर ऐसा हुआ तो वे भारत दौरे से स्वदेश लौटने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले स्पिन गेंदबाज ब्रायस मैक्गेन और सलामी बल्लेबाज फिल जैक्स फिट नहीं होने के कारण स्वदेश लौट चुके हैं।

बतौर विशेषज्ञ स्पिनर टीम में शामिल किए गए मैक्गेन की वापसी से आस्ट्रेलिया को काफी नुकसान उठाना पड़ा है जबकि भारत में रहने की स्थिति में जैक्स खराब दौर से गुजर रहे मैथ्यू हेडन का स्थान ले सकते थे। अब अगर क्लार्क की वापसी होती है तो आस्ट्रेलियाई आक्रमण पंक्ति की धार खत्म हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+