माकपा के खिलाफ नए सिरे से मोर्चा खोलेंगी ममता
कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की वामपंथी सरकार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस अगले महीने नए सिरे से आंदोलन करेगी। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा सिंगुर और नंदीग्राम जैसे मुद्दों का समाधान न निकाल पाने की राज्य सरकार व प्रशासन की असफलता होगा।

तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा में प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि दीवाली के बाद पार्टी राज्य भर में रैलियां व जनसभाएं करेगी। इन रैलियों व जनसभाओं में सिंगुर और नंदीग्राम में राज्य सरकार व प्रशासनिक तंत्र की असफलता से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिंगुर में उनकी पार्टी आगामी 2 नवम्बर को रैली व जनसभा करेगी। इस रैली में हम उस भूमि की मांग करेंगे जो राज्य सरकार ने नैनो परियोजना के लिए टाटा मोटर्स को देने के लिए अधिगृहित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications