वैश्वीकरण निष्पक्ष और मानवता के कल्याणार्थ होना चाहिए : मनमोहन
बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ने वैश्वीकरण की सफलता के लिए उसके निष्पक्ष होने और उससे सम्पूर्ण मानवता को लाभ पहुंचने के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।
बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिह ने वैश्वीकरण की सफलता के लिए उसके निष्पक्ष होने और उससे सम्पूर्ण मानवता को लाभ पहुंचने के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया है।
चीन की राजधानी बीजिंग में एशिया यूरोप बैठक (एएसईएम) के सातवें सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे अधिक गरीबों के निवास स्थान एशिया में गरीबी हटाने के वास्ते विकास बढ़ाने और रोजगार पैदा करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है।
दो दिवसीय सम्मेलन में शनिवार को पहले वक्ता के रूप में मनमोहन सिंह ने कहा, "विकास सम्मिलित होना चाहिए। इससे आय और सम्पत्ति का अंतर घटना चाहिए। भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। बहुलवाद और विविधता का सम्मान होना चाहिए।"
प्रधानमंत्री ने वैश्विक आर्थिक संकट के लिए विनियामक और पर्यवेक्षी शक्तियों को जिम्मेदार ठहराया।
स्थायी विकास को विकासशील देशों के समक्ष सबसे गंभीर चुनौती मानते हुए मनमोहन सिंह ने सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों के बारे में कहा कि विकास की रणनीति पर मात्र चर्चा के बजाय उसे अमल में लाने के लिए काफी काम किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यदि हम असफल हुए तो हमें अस्थिर और संघर्षो से भरी दुनिया में ही रहना होगा।
गौरतलब है कि विश्व के 45 देशों के प्रमुख तीन प्रमुख चुनौतियों-मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार के संकट, ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन तथा खाद्य सुरक्षा-पर चर्चा के लिए बीजिंग में एकत्र हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
