हांगकांग के अस्पतालों में मिलेगा 'हलाल मांस'
हांगकांग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अब हांगकांग के कुछ सरकारी अस्पतालों में इस्लामिक मानदंडों के तहत मुसलमानों के लिए 'हलाल मांस' परोसने की योजना प्रारंभ की गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक न्यू टेरेटरीज वेस्ट में अस्पताल प्राधिकरण के समन्वयक विवियन वोंग ने बताया, "हमने मुसलमानों की सभ्यता को ध्यान में रखते हुए हलाल मांस परोसने का फैसला किया है।" उल्लेखनीय है कि इस्लामिक नियमों के तहत कोई भी मुसलमान सिर्फ हलाल मांस का ही सेवन कर सकता है।
गौरतलब है कि हलाल मांस परोसने की योजना फिलहाल हांगकांग के चार अस्पतालों में ही शुरू की गई है। आने वाले दिनों में कई अन्य अस्पतालों में भी इस योजना को शुरू किया जा सकता है।
योजना को शुरू करने से पहले अस्पताल में बनने वाले व्यंजनों, खाना बनाने के तरीकों और रसोई घर को एक इस्लामिक संस्था से अनुमोदित कराया गया है। स्थानीय सरकारी निकाय से इसे प्रमाणित भी कराया गया है।
'यूनियन' नामक एक अल्पसंख्यक संगठन ने इस योजना का स्वागत किया है और मांग की है कि इस योजना को हांगकांग के अन्य अस्पतालों में भी शुरू किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
