'कश्मीर में मारे गए 2 आतंकवादी केरल के थे'
श्रीनगर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया कि इस महीने की शुरुआत में उत्तरी कश्मीर में मारे गए दोनों आतंकवादी केरल के निवासी थे और दोनों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था।
दोनों के पास से बारमद किए गए मतदाता पहचान पत्र और अन्य प्रमाणों से इनकी पहचान अब्दुल रहमान और मुहम्मद फैयाज के रूप हुई। दोनों केरल में कन्नूर और मलाप्पुरम जिलों के रहने वाले थे।
ये दोनों आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सात अक्टूबर को सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए थे।
कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उत्तम चंद ने आईएएनएस को बताया, "मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त के लिए केरल की सीआईडी का एक वरिष्ठ अधिकारी यहां आया था और उसने इस बात की पुष्टि की कि दोनों आतंकवादी केरल के निवासी थे।"
गौरतलब है कि मंगलवार को केरल सरकार ने भी कहा था के दोनों आतंकवादी उसी के राज्य के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
