भीड़ से बचने के लिए अमेरिकियों ने पहले शुरू किया मतदान

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को अभी नौ दिन बाकी हैं लेकिन वर्ष 2004 के चुनावों की तरह रजिस्ट्रेशन और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों से बचने के लिए बड़ी संख्या में अमेरिकी अपना वोट पहले ही डाल रहे हैं।

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को अभी नौ दिन बाकी हैं लेकिन वर्ष 2004 के चुनावों की तरह रजिस्ट्रेशन और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों से बचने के लिए बड़ी संख्या में अमेरिकी अपना वोट पहले ही डाल रहे हैं।

मतदान तिथि से पहले शुक्रवार को वोट डालने वालों में रिपब्लिकन उम्मीदवार जान मैक्के न का समर्थन कर रहे राष्ट्रपति जार्ज बुश और उनकी पत्नी लारा बुश शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि उनके मतों को उनको गृह राज्य टेक्सास वापस भेजा जा रहा है।

पिछले चुनाव में राष्ट्रपति ने टेक्सास जाकर वोट दिया था लेकिन इस बार उनकी योजना चार नवंबर को वाशिंगटन में ही रूकने की है।

चुनाव के लिए महत्वपूर्ण प्रमुख राज्यों जैसे ओहियो, फ्लोरिडा और नवादा में पुस्तकालयों, मॉल्स और स्कूलों के बाहर पहले वोट डालने वालों की कतारें लगी हैं। जार्जिया और उत्तरी कैरोलिना जैसे राज्यों में इस बार पहले मतदान की गति पिछली बार के चुनाव की तुलना में दोगुनी है।

मंगलवार से 29 राज्यों ने चुनाव के पहले मतपत्र स्वीकार करना आरंभ किया है। सीएनएन के अनुसार अधिकरियों ने बताया कि रिकार्ड संख्या में लोग इसका प्रयोग कर रहे हैं।

डेमोक्रेट उम्मीदवार बराक ओबामा का प्रचार अभियान लोगों को चुनाव से पहले ही अपना वोट डालने के प्रेरित कर रहा है। उनको उम्मीद है कि इससे कई सर्वेक्षणों में मैक्के न के ऊपर प्राप्त बढ़त का लाभ उनको मिल सकता है।

गौरतलब है कि अमेरिका में 1860 के दशक के गृहयुद्ध के समय से ही पत्रों के माध्यम से चुनाव पूर्व मतदान प्रचलित है। इसका उपयोग अधिकतर सैनिकों द्वारा किया जाता था। अब 50 में 33 राज्यों ने मतदाताओं को बिना कोई कारण बताए ही पत्रों के माध्यम से पहले मतदान की सुविधा दी है।

ओरेगन के पोर्टलैंड स्थित 'अर्ली वोटिंग सेंटर' के प्रमुख पाल ग्रोनके के अनुसार पहले मतदान करने वालों का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2000 में 14 प्रतिशत और 2004 में 20 फीसदी लोगों ने पहले मतदान किया था। इस बार के चुनाव में करीब एक-तिहाई मतदाताओं के चुनाव से पहले वोट डालने का अनुमान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+