गोल्फर बालेसटेरोस की हालत स्थिर
मैड्रिड, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मस्तिष्क के दूसरे ऑपरेशन के बाद स्पेन के पूर्व गोल्फ खिलाड़ी सेवेरियानो बालेसटेरोस की हालत स्थिर बनी हुई है।
बालेसटेरोस का दूसरा ऑपरेशन करने वाले ला पाज अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी जानकारी दी।
बालेसटेरोस का ऑपरेशन लगभग छह घंटे तक चला। डॉक्टरों ने बालेसटेरोस के दिमाग से उन हानिकारक तत्वों को निकाल दिया है जो पिछले हफ्ते के ऑपरेशन के दौरान निकाले नहीं जा सके थे।
पांच बार गोल्फ मेजर चैंपियन और रायडर कप के पूर्व कप्तान बालेसटेरोस छह अक्टूबर को मैड्रिड हवाईअड्डे पर गिर पड़े थे। इसके बाद चिकित्सकीय परीक्षण से उनके दिमाग में ट्यूमर पाए जाने की पुष्टि हुई थी।
51 वर्षीय बालेसटेरोस का पिछले हफ्ते पहला ऑपरेशन किया गया था। 12 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान बालेसटेरोस के दिमाग से ट्यूमर निकाल दिया गया था।
ऑपरेशन के 48 घंटे के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उनका दोबारा ऑपरेशन करने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
