मुस्लिमों की प्रताड़ना को नजरअंदाज कर रही है सरकार : करात
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आरोप लगाया है कि आतंकवाद के नाम पर देश के अल्पसंख्यक युवाओं को जो प्रताड़ित किया जा रहा है, ऐसे मामलों को वह नजरअंदाज कर रही है।
करात ने पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी में यह बात कही है। उन्होंने कहा है, "देश में जब भी आतंकवादी घटनाएं होती हैं तो इसके नाम पर अल्पसंख्यक युवाओं को प्रताड़ित किया जाता है। लेकिन केंद्र सरकार इसे रोक पाने में विफल रही है। वह मूकदर्शक बनी हुई है।"
उन्होंने कहा, "पुलिस व राज्य सरकारें आतंकवाद के नाम पर मुस्लिम युवाओं को निशाना बना रही है। इसके चलते अल्पसंख्यक समुदाय में बेहद नाराजगी है।"
हालिया दिनों कई राज्यों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई हिंसा के सिलसिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उसके आणुषांगिक संगठनों पर कार्रवाई न करने के लिए करात ने संप्रग सरकार की भी आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
