कंप्यूटर टेलीफोनी लिए पेटेंट कराएगा बीटी
नई दिल्ली, 10 अक्तूबरः ब्रिटेन स्थित प्रमुख दूरंसचार कंपनी ब्रिटिश टेलीकाम (बीटी) ने अपनी कंप्यूटर टेलीफोनी प्रणाली की खोज के संबंध में भारत में पेटेंट के लिए आवेदन किया है जिसके तहत इंटरनेट के जरिए फोन करना और सुरक्षित हो जाएगा।
यह प्रणाली काल सेंटर के लिए और अधिक उपयोगी है। विश्व की सबसे बड़ी संचार कंपनियों में से एक बीटी ने पेटेंट डिजाईन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक को संपर्क किया है।
आवेदन को स्वीकार करते हुए विभाग ने अपने पेटेंट आफिस जर्नल में कंपनी के दावों को प्रकाशित किया है। बीटी भारत में काम करती है और यहां उसका पांच कंपनियों टेक महिंद्रा, एचसीएल, इन्फोसिस, टीसीएस और विप्रो के साथ गठजोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications
