बीएमडब्ल्यू मामले में उत्सव भसीन की न्यायिक हिरासत बढ़ी
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित एक अदालत ने उत्सव भसीन की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। उत्सव पर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को टक्कर मारने का आरोप है।
भसीन हरियाणा के एक उद्योगपति का बेटा है और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 297 व 337 के तहत मामला दर्ज है। अदालत ने छह अक्टूबर को उसकी जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि जांच अभी निर्णायक दौर में है।
इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 11 सितंबर को दिल्ली के मूलचंद फ्लाइओवर के निकट उत्सव की बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर लगने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गए थे। बाद में इनमें से एक युवक अनुज की मौत हो गई थी। कार को उत्सव ही चला रहा था और कथित तौर उसने शराब भी पी रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
